महाराजगंज जिले के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेपर लीक, पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के साथ कथित जबरन कार्रवाई और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। सपा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नौतनवा के उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि 21 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पेपर लीक के मुद्दे पर किए जा रहे आंदोलन के दौरान पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाकर अनशन तुड़वाने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त, दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी की भी निंदा की गई। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को “अलोकतांत्रिक” बताया और इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस तरह की “हिटलरशाही” के खिलाफ एकजुट हैं और ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने यह भी बताया कि यह विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पेपर लीक, पुलिस कार्रवाई पर सपा का विरोध प्रदर्शन:नौतनवा में पूर्व विधायक मुन्ना सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












