Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरैया में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल...

हरैया में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल बंद, BSA को जुर्माने की संस्तुति

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हरैया विकासखंड में शिक्षा विभाग ने अवैध और बिना मान्यता संचालित हो रहे दो विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विजय आनंद के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान इन स्कूलों को बंद कराया गया। जांच अभियान में ‘आर.सी. फेथ पब्लिक स्कूल (हरदी)’ बिना मान्यता के संचालित पाया गया, जिसे तत्काल बंद कर नोटिस जारी किया गया। इसी तरह, 21 जुलाई को ‘एसडीएनएल टैलेंट एकेडमी (महादेवा)’ को भी बंद कराया गया और उस पर जुर्माना लगाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को संस्तुति भेजी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने चेतावनी दी कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बंद किए गए विद्यालय दोबारा संचालित होते पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से हरैया क्षेत्र में अवैध स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है। स्थानीय अभिभावकों ने विभाग के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि केवल नोटिस जारी करने तक सीमित न रहकर नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी अवैध संस्थानों पर निरंतर और प्रभावी कार्रवाई की जाए। विभाग ने बताया कि पूरे विकासखंड में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments