HomeHealth & Fitnessमां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा...

मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार

  • मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार 

बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने अपनी ही मां की हत्या कर उसे गुलदार के हमले का रूप देने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। 

पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को पीआरवी-2417 पर सूचना मिली थी कि ग्राम अजुपुर जाट के जंगल में वीरो देवी (पत्नी मुन्ने सिंह) की मौत गुलदार के हमले से हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना (Strangulation) पाए जाने पर मामला हत्या का निकला। 

जांच के दौरान मृतका के पुत्र बहाल सिंह उर्फ मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी मां से आए दिन पारिवारिक विवाद और कहासुनी होती रहती थी। घटना वाले दिन भी विवाद बढ़ने पर उसने गला दबाकर मां की हत्या कर दी पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने घटना को गुलदार के हमले का रूप देने का प्रयास किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो और सरकार द्वारा वन्यजीव हमले में मिलने वाली ₹5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्राप्त की जा सके। 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना हीमपुर दीपा में मु.अ.सं. 88/2026 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रविकरण सिंह सहित थाना हीमपुर दीपा की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments