Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के हाईवे सर्विस लेन की नालियां चोक:वर्षों से नहीं हुई सफाई,...

बस्ती के हाईवे सर्विस लेन की नालियां चोक:वर्षों से नहीं हुई सफाई, जलभराव से लोग परेशान

#बस्ती_न्यूज

छावनी में हाईवे की सर्विस लेन की नालियां कई वर्षों से साफ न होने के कारण चोक हो गई हैं। इसके चलते बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। छावनी कस्बे में छावनी थाना से एसबीआई बैंक के बीच भी बारिश के बाद कई घंटों तक जलभराव बना रहता है। छावनी के पुराने थाना परिसर में जलभराव की समस्या से परेशान पुलिसकर्मियों ने जब एक नाला खुलवाया, तो वह पूरी तरह मिट्टी से भरा हुआ पाया गया। छावनी कस्बे के निवासी गोपाल जी सोनी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रखरखाव विभाग द्वारा सर्विस लेन की नालियों की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। इसी कारण बारिश का पानी सर्विस लेन पर जमा होकर लोगों के घरों में घुस जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments