HomeHealth & Fitnessदुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों...

दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी के तेज बहाव में शुक्रवार को बहे बहे दो बच्चों में से एक का शव आज बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है।

दुर्ग जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी में शिवनाथ नदी में दो बच्चे नदी में नहाने उतरे, लेकिन तेज बहाव में बह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलगांव थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद शुक्रवार को शाम 6 बजे तक सर्च किया गया।शनिवार को सुबह एसडीआरएफ के सर्च अभियान में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग के उरला के रहने वाले आठ दोस्त शुक्रवार दोपहर जन्मदिन मनाने शिवनाथ नदी पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतरे।

इसी दौरान दोनों गहरे पानी और तेज बहाव में आकर बह गए।शुक्रवार को अंधेरा हो जाने के कारण एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस का सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था।

शनिवार (25 जुलाई) सुबह 6 बजे से दोबारा चलाए गए विशेष रेस्क्यू अभियान के दौरान घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर 14 वर्षीय रेहान खान का शव बरामद कर लिया गया।

नदी में डूबे दूसरे बच्चे, 12 वर्षीय आरव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments