HomeHealth & Fitness‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी CockroachDB के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ राजनेता मेरी प्रोफाइल देख रहे हैं। CockroachDB का नाम कॉकरोच जनता पार्टी से मिलता-जुलता है जो देशभर में चल रहे GenZ आंदोलनों के केंद्र में है। इंटरनेट पर इस पार्टी के बारे में खूब सर्च किया जा रहा है। इसने CockroachDB या Cockroach Labs को भी सुर्खियों में ला दिया है। इस कंपनी के एक कर्मचारी को अब अपने बारे में लिंक्डइन पर सफाई देनी पड़ी है।

क्या करती है Cockroach Labs?
जानकारी के अनुसार, कॉकरोचडीबी या कॉकरोचलैब्स ग्लोबल स्तर की एक प्रमुख सॉफ्टवेयर व डेटाबेस कंपनी है। यह कंपनी CockroachDB नाम का एक एडवांस्ड डेटाबेस बनाती है। इसके पास अलग-अलग टेक्नोलॉजी हैं। जैसे- यह बड़े ऐप्स (जैसे बैंकिंग, ई-कॉमर्स, टेक ऐप्स) के डेटा को संभालने और स्टोर करने का काम करती है। कंपनी का मुख्य काम ऐप्स को अधिक टिकाऊ और स्केलेबल बनाना है। स्केलेबिलिटी का मतलब है कि जब किसी ऐप पर अचानक लाखों-करोड़ों यूजर्स का ट्रैफिक बढ़ जाता है, तो कॉकरोचलैब्स जैसी कंपनियां डेटाबेस ऐप को क्रैश होने से बचाती हैं।

कुछ राजनेता मेरी प्रोफाइल देख रहे हैं। मैं ‘कॉकरोचडीबी’ के लिए काम करता हूं। मेरा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से कोई लेना-देना या संबंध नहीं है। हम बस ऐप्स को अधिक टिकाऊ और स्केलेबल बनाते हैं।

हल्के-फुल्के अंदाज में कह दी बात
अंकुर रैना ने अपनी बात कहने के लिए किसी गंभीर लाइन को नहीं पकड़ा। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात लिखी। इंटरनेट उनका पोस्ट अब चर्चाएं बटोर रहा है। रैना ने जिस तरह इस स्थिति को संभाला, उसमें एक बारीक सीख छिपी है। अगर वे बहुत डिफेंसिव होकर कॉरपोरेट भाषा में पोस्ट लिखते तो शायद इतना असर नहीं होता। उन्होंने हल्के-फुल्के माजक से गलतफहमी को दूर किया। साथ ही कंपनी के काम की जानकारी भी एक लाइन में दे दी।

नाम में कॉकरोच होने से एक्टिव हुआ एल्गोरिदम
रिपोर्टों के अनुसार, CockroachDB का नाम कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से मेल खाने के कारण इंटरनेट सर्च बिहेवियर और एल्गोरिदम ने इस तरह से काम किया कि CockroachDB नाम भी सामने आने लगा। ऐसा हो सकता है कि बहुत से लोगों और राजनेताओं से इसे कॉकरोच जनता पार्टी का ही कोई सोशल मीडिया अकाउंट समझ लिया होगा और वो लोग अंकुर रैना का प्रोफाइल देखने लगे होंगे। याद रहे कि लिंक्डइन के प्रीमियम मेंबर्स को यह पता करने की सुविधा मिलती है कि उनकी प्रोफाइल को किसने विजिट किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments