HomeHealth & Fitnessदेहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों...

देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर इकाई ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी पार्क से घंटाघर तक मशाल यात्रा निकालकर कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मशाल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘कारगिल के वीर शहीद अमर रहें’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। परिषद ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी के प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि भारतीय सेना नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है और परिषद भावी पीढ़ी में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।

घंटाघर पर यात्रा के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार, विभाग संगठन मंत्री प्रमेश जोशी, डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, एसजीआरआर छात्रसंघ अध्यक्ष बलवीर कुँवर, महानगर मंत्री आयुषी पैन्यूली, जिला छात्रा विस्तारिका भावना सहित परिषद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments