लखनऊ। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंडल चिकित्सालय में नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु चन्दा सक्सेना को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड परिवार के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ लीडर्स ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अस्पताल के सफल एवं जनहितकारी संचालन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव जगजीत सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं लीडर्स का परिचय नवपदस्थ सीएमएस से कराया तथा स्काउट एवं गाइड संगठन की गतिविधियों एवं समाज सेवा के कार्यों से अवगत कराया। जगजीत सिंह, जिला सचिव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर रेलवे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं लीडर्स के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड परिवार सदैव सेवा, सहयोग एवं समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
नवपदस्थ सीएमएस डॉ. चारू चन्दा का भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












