श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बरगदवा टोला-गादुर में बरामदे में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक ही परिवार के सदस्यों ने मोतीलाल निषाद नामक युवक को लाठी-डंडे और लात-घूसों से पीट दिया। पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मोतीलाल निषाद पुत्र रामप्रित निषाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सिब्बन लाल निषाद पुत्र रामप्रित निषाद, शिवशंकर निषाद पुत्र रामप्रित निषाद और असना देवी पत्नी सिब्बन निषाद ने मिलकर उसे भद्दी गालियां देते हुए पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में बरामदे में खाना बनाने पर विवाद:एक ही परिवार के सदस्यों ने युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












