#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के कठार जंगल गांव में तेज बारिश के कारण एक जर्जर मकान ढह गया। इस हादसे में मकान मालिक अशर्फीलाल चौहान के 10 वर्षीय बेटे नैतिक चौहान को मामूली चोटें आईं। घटना रात में हुई जब परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, रात में अचानक हुई तेज बरसात के बाद विपत के पुत्र अशर्फीलाल चौहान का पुराना और जर्जर पक्का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। मलबे की चपेट में आने से अशर्फीलाल चौहान के बेटे नैतिक चौहान को हल्की चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत बच्चे को मलबे से बाहर निकाला और उसका उपचार कराया। यह मकान वर्षों पुराना था और काफी जर्जर हालत में था। इस घटना के बाद गांव में स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है। बरसाती मौसम में पुराने और जर्जर मकानों की मरम्मत तथा सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जर्जर मकान ढहा:तेज बारिश के बाद हादसा, बच्चे को हल्की चोटें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












