HomeHealth & Fitnessक्या ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखना है फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें पूरी जानकारी

क्या ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखना है फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें पूरी जानकारी

कई लोग अपने स्मार्टफोन का ब्लूटूथ बंद करना भूल जाते हैं और यह लंबे समय तक ऑन ही रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या लगातार ब्लूटूथ ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है और क्या इसे बंद करने से बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है?

कुछ साल पहले तक ब्लूटूथ का ज्यादा इस्तेमाल फोन की बैटरी तेजी से खत्म कर देता था। लेकिन अब स्मार्टफोन्स में ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से जब ब्लूटूथ किसी डिवाइस जैसे ईयरफोन, स्मार्टवॉच या अन्य गैजेट से कनेक्ट नहीं होता, तो यह कम पावर वाले स्लीप मोड में चला जाता है।

इस दौरान ब्लूटूथ आसपास के डिवाइसेज को खोजने के लिए बहुत कम सिग्नल भेजता है, जिससे बैटरी की खपत काफी कम रहती है।

दिनभर ब्लूटूथ ऑन रहने पर कितनी बैटरी खर्च होती है?
अगर फोन का ब्लूटूथ पूरे दिन ऑन है लेकिन वह किसी डिवाइस से कनेक्ट नहीं है, तो आमतौर पर यह फोन की कुल बैटरी का करीब 1 से 3 प्रतिशत तक ही इस्तेमाल करता है। वहीं, अगर ब्लूटूथ किसी डिवाइस से जुड़ा रहता है, तो बैटरी की खपत थोड़ी बढ़ सकती है।

फिर भी ब्लूटूथ की बैटरी खपत स्क्रीन, मोबाइल डेटा या Wi-Fi के मुकाबले काफी कम होती है। इसलिए आधुनिक स्मार्टफोन्स में ब्लूटूथ को हमेशा ऑन रखने से बैटरी पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता।

सुरक्षा का भी रखें ध्यान
हालांकि, ब्लूटूथ को हमेशा ऑन रखने में बैटरी से ज्यादा सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। सार्वजनिक या भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनजान डिवाइस से कनेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए जरूरत न होने पर ब्लूटूथ को बंद रखना या डिवाइस कनेक्शन की सेटिंग्स पर नजर रखना बेहतर होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments