HomeHealth & Fitnessघर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें...

घर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार को सुबह घर के पालतू सूअर पास के नजदीकी तालाब पर चले गए। परिवार की दो सगी बहनें और एक छोटा भाई इन जानवरों को तालाब से निकालने के लिए तालाब में घुस गए लेकिन गहरे पानी में जाने से दोनों नाबालिग़ सगी बहनों की मौत हो गई। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आगरा के थाना क्षेत्र जगनेर पुलिस को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि ग्राम बरिगवां खुर्द के तालाब में दो लड़कियां डूब गई है, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से बच्चों को निकालने ने का प्रयास किया परंतु गहरे पानी में जाने के कारण दो सगी बहनों की मौत हो गई जिन्हें मृत अवस्था में तालाब से बाहर निकाला गया, उनके छोटे भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही मुरारी सूअर पालन का भी काम करते हैं। उनके सुअर सुबह करीब 8:30 बजे उनके घर से 200 मीटर दूर स्थित तालाब में चले गए थे, इन्हे तालाब से बाहर निकालने के लिए

मुरारी बाल्मीकि की लड़कियां पूनम (11), टिंकल( 9) और एक इनका छोटा भाई तालाब में घुस गये। तालाब से जानवरों को निकालने के दौरान मुरारी की दोनों नाबालिग पुत्रियां तालाब में सुअरों के पीछे गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। ग्राम वासियों व पुलिस/ प्रशासनिक की मदद से दोनों बच्चियों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम हेतु एसएन मेडिकल कालेज आगरा भेज दिया गया।

इस बेहद दुखद घटना से गांव में मातम छाया हुआ है, गरीब परिवार की दो अबोध बालिकाओं की एक साथ मौत के बाद लोग स्तब्ध रह गए हैं, सबकी आंखें नम है बच्चों के परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।

एसीपी खेरागढ़ प्रीता सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे घर के पास स्थित तालाब से अपने पशुओं को बाहर निकालने गए थे, जहां वे अचानक पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments