HomeHealth & Fitnessआई सी टी प्रयोग से संविलियन गुलरा बंजारा स्कूल में सीखने में...

आई सी टी प्रयोग से संविलियन गुलरा बंजारा स्कूल में सीखने में बच्चों क़ी दिख रही ललक

श्रावस्ती, 29 जुलाई, (तरुणमित्र)| हरिWhatsApp Image 2026-07-29 at 2.43.52 PMहरपुररानी विकास खंड में संविलियन विद्यालय गुलरा बंजारा में शिक्षक स्टॉफ द्वारा निरंतर प्रयोग किये जा रहे आई सी टी व स्मार्ट क्लास के संचालन के कारण बच्चों में सीखने क़ी ललक निरंतर बढ़ रही है विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को योगासन और सामान्य ज्ञान के लिए नियमित अखबार का वाचन कराया जाता है।उसके बाद बच्चों को नियमित रूप से स्मार्ट क्लास में बैठाकर कक्षाओं का संचालन किया जाता है, साथ ही स्कूल परिवेश का मनमोहक वातावरण बच्चों को अत्यंत भाता है। स्कूल परिसर में लगे विभिन्न प्रकार झूले बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। शैक्षिक रूप से बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी  कराई जाती है,जिसके परिणाम स्वरुप प्रतिवर्ष सर्वोदय विद्यालय परीक्षा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चे नियमित रूप से पास होकर निरंतर आगे बढ़ रहे है। साथ ही विद्यालय में अलग से नवोदय विद्यालय की तैयारी और श्रेष्ठा परीक्षा की तैयारी कराई जाती है,जिसमें संपूर्ण स्टाफ का अहम योगदान रहता है। विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाती है जिसके परिणाम स्वरुप बच्चे न्याय पंचायत से लेकर के प्रदेश स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। और बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी सहयोग लिया जाता है। बच्चों के अभिभावकों से निरंतर संवाद बच्चों की उपस्थिति में बड़ी अहम भूमिका निभाता है। दीक्षा, रीड एलॉन्ग और निपुण लक्ष्य ऐप बच्चों को ऑनलाइन सीखने में काफ़ी मदद करते है। बच्चों के आईसीटी प्रयोग से वे टेक्निकल रूप से सक्षम हो रहे हैं और कभी कभी स्वयं प्रोजेक्टर चला करके अपनी कुशलता प्रदर्शित करते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments