HomeUncategorizedथाना सिरसिया व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल सीमा क्षेत्र में...

थाना सिरसिया व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 किलोग्राम अवैध चरस (अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग ₹05 लाख) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

 

 

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र केश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा तालबघौड़ा-भचकाही मार्ग पर स्थित पुलिया से लगभग 200 मीटर भचकाही की ओर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध चरस की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद अवैध चरस के संबंध में थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 198/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए 01 वांछित अभियुक्त को उप निरीक्षक श्री आदर्श मौर्य द्वारा गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28.07.2026 को एसएसबी से प्राप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आदर्श मौर्य मय पुलिस टीम एसएसबी कैंप गुर्जर गौरी पहुँचे तथा एसएसबी टीम एवं मुखबिर के साथ तालबघौड़ा-भचकाही मार्ग पर स्थित पुलिया से लगभग 200 मीटर भचकाही की ओर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान तालबघौड़ा की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 02 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल एवं चरस की तस्करी में सुनील कुमार भी शामिल है, जिसने उन्हें मोटरसाइकिल चरस लाने हेतु उपलब्ध कराई थी।

बरामदगी के आधार पर थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 198/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके उपरांत वांछित अभियुक्त सुनील कुमार को दिनांक 29.07.2026 को उप निरीक्षक श्री आदर्श मौर्य द्वारा गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

बरामदगी का विवरण

1. 02 किलोग्राम अवैध चरस

2. 01 मोटरसाइकिल

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. संदीप कुमार पुत्र धनपत यादव

2. आशीष कुमार सिंह पुत्र नेता कुमार सिंह

3. सुनील कुमार पुत्र राम भरोसे

निवासीगण – जगतापुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर

2. उप निरीक्षक आदर्श मौर्य

3. कांस्टेबल प्रांशु पाल

4. हेड कांस्टेबल भगवान दास

5. कांस्टेबल सुनील शाही

एसएसबी टीम

1. एएसआई श्री मनेष कुमार

2. हेड कांस्टेबल (जीडी) हरसरन सिंह

3. कांस्टेबल (जीडी) दिलीप सिंह

4. कांस्टेबल (जीडी) दीपक तिवारी

5. कांस्टेबल (जीडी) अतुल प्रताप सिंह

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments