Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी:हर्रैया क्षेत्राधिकारी, SHO...

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी:हर्रैया क्षेत्राधिकारी, SHO छावनी मौके पर पहुंचे, जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के ख्यात जोत (प्रतापपुर) गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया। युवक का शव गांव के सीवान में एक नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना दिन में लगभग 11 बजे हुई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह (30) पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर हर्रैया क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और छावनी थाना प्रभारी (SHO) राणा डी.पी. सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मृतक के पिता नरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रदीप शराब पीने का आदी था। ग्रामीणों ने भी जानकारी दी कि मृतक अक्सर सुबह से ही शराब के नशे में रहता था। छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती स्थित शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments