Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क सुरक्षा बैठक में सीडीओ के निर्देश:कांवड़ यात्रा, ब्लैक स्पॉट...

बस्ती में सड़क सुरक्षा बैठक में सीडीओ के निर्देश:कांवड़ यात्रा, ब्लैक स्पॉट सुधार, खाद्य गुणवत्ता पर जोर

#बस्ती_न्यूज

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने, यातायात संचालन को सुचारु रखने और आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और दिशा-सूचक बोर्ड जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। पुलिस और संबंधित विभागों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम से बचने के लिए समन्वय के साथ काम करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग को विशेष निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी ढाबों, होटल और भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जाए। दुकानदारों को निर्धारित दरों पर ही खाद्य सामग्री बेचने और गुणवत्ता व स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर अनाधिकृत वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं का जोखिम कम रहे। अधिकारियों को आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव और परियोजना निदेशक आनंद कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments