HomeHealth & Fitnessभाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा...

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसके पीछे निजी कारण बताए हैं। हालांकि, भाजपा या शहजाद पूनावाला की ओर से अभी तक इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चर्चाओं को उस समय और बल मिला जब शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल के बायो से भाजपा का उल्लेख हटा दिया। हालांकि, उन्होंने अपने बायो में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “जीवनभर का समर्थक” (Lifelong Supporter of PM Narendra Modi) बताया है। उनके इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

शहजाद पूनावाला वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद के बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बनाई थी। भाजपा में आने के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली और वे टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थकों में गिने जाते रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी पर उनके तीखे हमले अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। फिलहाल उनके इस्तीफे की खबरों पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है और पार्टी की ओर से किसी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments