मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन 19 साल के बाद शुक्रवार को बांग्लादेश पहुंचीं। साल 1994 में बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर हुईं तसलीमा नसरीन ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने लगी थीं। बाद में उनकी एक किताब को लेकर फिर से विवाद हुआ था और वह कोलकाता छोड़ने पर भी मजबूर हो गई थीं। अब 19 साल के बाद वह कोलकाता पहुंची हैं और उन्होंने कहा है कि वह खुशी लेकिन दर्द के साथ लौट रही हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर अपना स्वागत होने के बाद तसलीमा नसरीन ने कहा है कि यह उस आवाज की वापसी का प्रतीक है जिसे धार्मिक कट्टरपंथियों ने कभी दबाने की कोशिश की थी।
तसलीमा नसरीना का यह आगमन शनिवार को होने वाले एक साहित्यिक कार्यक्रम से ठीक पहले हुआ है जिसे पश्चिम बंगाल की नई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के तहत राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए इंतजार कर रहे लोगों का नसरीन ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कहा, ‘वापस आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।’ यह उनकी नवंबर 2007 के बाद कोलकाता की पहली यात्रा है। उस समय अपनी रचनाओं के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के कारण उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व AAP नेता ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा
बांग्लादेश से निर्वासन के बाद वह कोलकाता को अक्सर अपने घर जैसा सबसे निकट का स्थान बताया करती थीं। तसलीमा नसरीन कोलकाता के रवींद्र सदन में कट्टरपंथ-विरोधी साहित्यिक कार्यक्रम में पहली बार सार्वजनिक रूप से शामिल होंगी। उम्मीद है कि वह कार्यक्रम में कविता-पाठ करेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मशहूर लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय एवं अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी एक साहित्यिक कार्यक्रम के तौर पर परिकल्पना की गई है लेकिन पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के कुछ महीने बाद और अभिव्यक्ति की आजादी, धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक भावनाओं के प्रति राज्य के रवैये पर फिर से शुरू हुई बहस के बीच यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से अहम हो गया है।
बंगाल यात्रा से पहले क्या बोलीं तसलीमा नसरीन?
अपनी यात्रा से पहले तसलीमा नसरीन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने ही देश लौट रही हूं। मेरे दिल में बंगाल कभी भी किसी सीमा या कंटीले तारों की बाड़ से बंटा नहीं रहा। बंगाल के पूर्वी हिस्से का दरवाजा मेरे लिए बंद है, इसलिए अभी के लिए, बंगाल का यही हिस्सा मेरा घर है।’ उन्होंने कहा कि वह ‘खुशी, लेकिन साथ ही दर्द’ के साथ लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें याद आया कि कोलकाता ने उन्हें घर, दोस्त, पाठक और अपनापन दिया था लेकिन बाद में उन्हें वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘यूथ के लिए BJP ही सबसे अच्छी’, बायो बदलने के बाद शहजाद पूनावाला
इस यात्रा को सिर्फ निजी तौर पर घर वापसी से कहीं अधिक बताते हुए नसरीन ने कहा कि यह उस आवाज की वापसी का प्रतीक है जिसे धार्मिक कट्टरपंथियों ने कभी दबाने की कोशिश की थी। उन्होंने उनकी वापसी को सुगम बनाने और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों एवं वर्तमान पश्चिम बंगाल सरकार को धन्यवाद दिया।
क्यों छोड़ना पड़ा था बांग्लादेश और बंगाल?
अपने उपन्यास ‘लज्जा’ को लेकर मिली जान से मारे जाने की धमकियों के कारण 1994 में बांग्लादेश से भागने के बाद तसलीमा नसरीन 2004 में कोलकाता में बस गईं और बांग्ला भाषी इस शहर को निर्वासन के दौरान अपनी सांस्कृतिक शरणस्थली के रूप में अपनाया। नवंबर 2007 में यह संबंध अचानक खत्म हो गया, जब उनकी आत्मकथा ‘द्विखंडितो’ के कुछ हिस्सों को लेकर हिंसक विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। इस किताब पर तत्कालीन लेफ्ट सरकार ने 2003 में ही प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि आरोप था कि इसने मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों की भावनाओं को आहत किया था।
जैसे-जैसे विरोध प्रदर्शन बढ़े और कोलकाता के कुछ हिस्सों में शांति बहाल करने के लिए सेना को तैनात करना पड़ा, तत्कालीन बुद्धदेव भट्टाचार्य सरकार ने नसरीन से शहर छोड़ने को कहा था। उन्हें पहले जयपुर और बाद में दिल्ली ट्रांसर किया गया और अंततः वह विदेश चली गईं। हालांकि, उन्होंने बार-बार अपनी यह इच्छा व्यक्त की कि वह कोलकाता लौटना चाहती हैं, भले ही केवल साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ही क्यों न हो।
यह भी पढ़ें: एग्जाम शुरू होते ही व्हाट्सएप पर वायरल हुआ पेपर, विवादों में ओडिशा की परीक्षा
करीब दो दशकों तक उनकी यह वापसी संभव नहीं हो सकी, जबकि इस दौरान लेखकों और नागरिक समाज की ओर से समय-समय पर अपीलें की गईं और कभी-कभार राजनीतिक स्तर पर भी प्रयास हुए। यह मुद्दा पिछले साल फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया, जब बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पश्चिम बंगाल बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने संसद में केंद्र सरकार से उनकी वापसी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने नसरीन को इस्लामी कट्टरपंथ के खिलाफ निर्भीक आवाज बताते हुए उनके भारत लौटने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।












