महराजगंज के परसामालिक थाना क्षेत्र में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार शाम को डूबे युवक का शव शुक्रवार शाम बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान परसामालिक थाना क्षेत्र के सिसवनिया उर्फ शीशमहल निवासी तरुण अग्रहरि (पुत्र हरिश्चंद) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तरुण अपने दोस्तों के साथ टेढ़ी टोला स्थित कानपुर नर्सरी के पास घूमने आया था। इसी दौरान वह पानी में नहाने उतरा और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। उम्र लगभग 19 साल थी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। गुरुवार शाम तक उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार देर शाम युवक का शव बरामद हुआ, जिसके बाद परिजनों में दुख का माहौल है। पुरन्दरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान एसडीआरएफ महराजगंज की टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिसमें एसआई राहुल यादव, आदित्य यादव, प्रदीप पटेल और सुनील कुमार शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
युवक नहाते समय डूबा:दूसरे दिन मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












