Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया में अभद्र भाषा के साथ मारपीट:शौचालय का चबूतरा तोड़ने का आरोप,...

दुबौलिया में अभद्र भाषा के साथ मारपीट:शौचालय का चबूतरा तोड़ने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अवधूतनगर गांव में शौचालय के चबूतरे को तोड़ने और मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी चंद्रजीत यादव ने अपने विपक्षियों विकास यादव, जय प्रकाश यादव और अन्य लोगों पर यह आरोप लगाया है। चंद्रजीत यादव के अनुसार, आरोपियों ने शौचालय के गड्ढे व चबूतरे (प्लेट) को तोड़ा, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित चंद्रजीत यादव ने घटना के बाद दुबौलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments