HomeHealth & Fitnessभाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज से विभिन्न जिलों के दो दिवसीय...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज से विभिन्न जिलों के दो दिवसीय प्रवास पर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज मंगलवार से दाे दिवसीय रायसेन, विदिशा, मुरैना एवं भिण्ड जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न जिलों में आयोजित जिला बैठक, जिला जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे रायसेन में जिला बैठक एवं जिला जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर दोपहर 1.30 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद सायं 4.30 बजे में विदिशा में जिला बैठक एवं जिला जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर दोपहर सांय छह बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अगले दिन आठ अप्रैल, बुधवार को प्रातः 10 बजे मुरैना जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर प्रातः 11.30 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। आप दोपहर दाे बजे भिण्ड जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर सायं 6 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments