शोणितपुर (असम)। शोणितपुर जिला के रंगापारा की सामाजिक संस्था सोशल वॉलंटियर के तत्वावधान में रविवार की सुबह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई।
इस अभियान में रंगापारा एवं मिसामारी के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, ग्रीनडेल स्कूल, रामकृष्ण मिशन तथा रंगापारा के स्थानीय नागरिकों ने सहयोग प्रदान किया।
संस्था द्वारा 24 प्रकार की राहत सामग्री से युक्त लगभग 250 पैकेट तैयार किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत प्रति पैकेट 1,350 रुपये है।
इन राहत सामग्रियों को वाहन के माध्यम से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित शिवसागर जिले के नाजिरा स्थित नेपाली खूंटी इलाके में बाढ़ प्रभावितों के बीच वितरण के लिए भेजा गया।
सोशल वॉलंटियर संस्था के अध्यक्ष राहुल साहा और सचिव शुभांकर दे ने बताया कि इस राहत अभियान का उद्देश्य बाढ़ पीड़ित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाना है। इस दौरान संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहत कार्य को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।












