Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)झारखंडी मंदिर में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक:सावन के पहले सोमवार पर...

झारखंडी मंदिर में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक:सावन के पहले सोमवार पर अमोढ़ा क्षेत्र में उमड़ी भीड़

#बस्ती_न्यूज

अमोढ़ा क्षेत्र के झारखंडी महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिवालय के पुजारी परमात्मा गोस्वामी ने विधि-विधान से झारखंडी महादेव का पूजन कर जलाभिषेक की शुरुआत की, जिसके बाद क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और शिव भक्तों ने भी जलाभिषेक किया। पूरा शिवालय ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। छावनी अमोढ़ा, पूरेवेद, गुंडा कुँवर, पूरे हेमराज, पूरे तिलक, शेषपुर सहित आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में पूजन सामग्री, खिलौने, महिलाओं के श्रृंगार का सामान और मिठाई की दुकानें सजी रहीं, जिससे मेले जैसा माहौल बन गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments