#बस्ती_न्यूज
बस्ती के देईसांड स्थित दाना-पानी होटल में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक रामरूप के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए लालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भोगीपुर निवासी रामरूप पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रामरूप की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या है। सोमवार को मृतक के परिजन लालगंज थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक को एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने भोगपुर ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकतानुसार धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए संतकबीरनगर के भोगीपुर स्थित पोस्टमार्टम गृह लाया गया है, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
देईसांड होटल में संदिग्ध मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज:परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












