महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध गोपालपुर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह ने कई महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। जल चढ़ाने के लिए लगी लंबी कतारों के बीच गिरोह के सदस्यों ने कई महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन चुराई। चेन गायब होने का पता चलने पर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल सक्रिय हो गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही चेन स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की गई है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों या उनके मददगारों की पहचान की जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गोपालपुर मंदिर में चेन स्नेचिंग गिरोह पकड़ा गया:सावन के पहले सोमवार को हुई घटना, सीसीटीवी में कैद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












