मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि बालक ने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए 50 रुपये मांगे थे। पैसे न मिलने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। कोतवाली सदर थाना क्षेत्र की खिरीबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। नाबालिग होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बेहद दुखद और चिंताजनक समाज के लिए यह खबर है कि फायर फ्री गेम खेलने के लिए एक किशाेर ने 50 रुपये मांगे और मां ने जब इनकार कर दिया तो उसने आत्महत्या कर ली। उन्हाेंने बताया कि सभी मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।












