Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के भरोसे पुरवा में 5 दिन से बिजली गुल:आंधी से ट्रांसफार्मर...

श्रावस्ती के भरोसे पुरवा में 5 दिन से बिजली गुल:आंधी से ट्रांसफार्मर फटा, ग्रामीण परेशान, विभाग ने नहीं ली सुध


श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र के स्थित भरोसे पुरवा में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पांच दिन पहले क्षेत्र में आई तेज आंधी, गरज-चमक और आसमानी बिजली गिरने से गांव का ट्रांसफार्मर फट गया था। इसी घटना के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। गांव वालों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments