#बस्ती_न्यूज
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बस्ती-कलवारी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इसी कड़ी में महरीपुर गांव के पास 30 बिजली के पोलों पर सुरक्षा पन्नी बांधी गई है। यह कदम कांवड़ियों और आम राहगीरों को बरसात के मौसम में संभावित करंट लगने की घटनाओं से बचाने के लिए उठाया गया है। गुरुवार को एनएचआई गोरखपुर के कर्मचारियों ने एक अभियान चलाकर इन बिजली के पोलों पर सुरक्षा पन्नी लगाई। विभाग के अनुसार, बरसात के दौरान नमी और अन्य कारणों से बिजली के पोलों में करंट आने का खतरा रहता है, जिसके मद्देनजर यह एहतियाती उपाय किया गया है। एनएचआई गोरखपुर के प्रोजेक्ट से जुड़े अंकित ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा पन्नी लगाने का यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य जगहों पर भी ऐसे सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने विभाग की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि समय पर किए गए ऐसे सुरक्षा इंतजाम बरसात के मौसम में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत:बस्ती के महरीपुर में 30 बिजली पोलों पर बांधी गई सुरक्षा पन्नी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












