श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सिरसिया थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रामकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग ने शुक्रवार 12:00 बजे के बाद जानकारी देते हुए बताया कि एसपी राहुल भाटी ने आरोपी मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, बालिका के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लगातार फोन और मैसेज कर प्रेमजाल में फंसाया गया। बातचीत न करने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। इससे क्षुब्ध होकर बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि यह मोबाइल नंबर सिरसिया थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रामकेश द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। सर्विलांस सेल से प्राप्त कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीएएफ) और अन्य साक्ष्यों के परीक्षण के बाद उसका नाम विवेचना में सामने आया। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। सभी साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार मुख्य आरक्षी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
श्रावस्ती मे नाबालिग की आत्महत्या मामले में मुख्य आरक्षी गिरफ्तार:एसपी ने किया निलंबित, नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर करता था बात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












