महराजगंज में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआ स्थित एक बीज भंडार की दुकान में शनिवार शाम करीब पांच बजे ब्लैक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। दुकानदार रोज की तरह अपना काम कर रहा था, तभी उसकी नजर दुकान के अंदर मौजूद ब्लैक कोबरा पर पड़ी। सांप को देखते ही दुकानदार घबरा गया। उसने तत्काल सहनी रक्षक टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सहनी रक्षक टीम के सदस्य अवधेश पटवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और सांप को सुरक्षित निकालने की तैयारी शुरू की। अवधेश पटवा ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। दुकान के अंदर रखे सामान के बीच छिपे सांप को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग दूरी बनाकर खड़े रहे और पूरी प्रक्रिया देखते रहे।
टीम ने बताया कि ब्लैक कोबरा को बिना किसी नुकसान के पकड़ लिया गया है। बाद में उसे आबादी से दूर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। उनका कहना था कि बारिश और मौसम में बदलाव के दौरान सांप अक्सर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं। ऐसे में सांप दिखाई देने पर घबराने के बजाय तत्काल विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए, जिससे सांप और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज बीज भंडार में निकला ब्लैक कोबरा:सहनी रक्षक टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








