Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण:नई पाठ्यपुस्तकों की शिक्षण प्रक्रिया पर दी जानकारी

पनियरा में एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण:नई पाठ्यपुस्तकों की शिक्षण प्रक्रिया पर दी जानकारी


पनियरा के बीआरसी केंद्र पर निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह तीसरे बैच का पहला दिन था। इस दौरान शिक्षकों को कक्षा-4 की नई पाठ्यपुस्तकों ‘वीणा’ (भाषा) और ‘गणित मेला’ (गणित) की संरचना, विषय-वस्तु और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले सत्र में शिक्षकों को निपुण लक्ष्य, निपुण विद्यालय आकलन, निपुण टूल्स ऐप और प्री-टेस्ट के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के लिए गतिविधि-आधारित और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों का उपयोग महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में ‘वीणा’ पाठ्यपुस्तक के विभिन्न पाठों के जरिए बच्चों में विकसित होने वाली भाषायी दक्षताओं पर चर्चा हुई। इसी तरह, ‘गणित मेला’ में शामिल गणितीय अवधारणाओं को बच्चों तक सरल और रोचक ढंग से पहुंचाने के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षण पर बल दिया गया। शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों की विषय-वस्तु को कक्षा-कक्ष की गतिविधियों से जोड़कर पढ़ाने के तरीके भी सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न रखे। एक खुले सत्र में मास्टर ट्रेनरों ने उनके सवालों के जवाब दिए और शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों से प्रतिक्रिया ली गई और उनकी उपस्थिति दर्ज की गई। इस प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर/एआरपी अवनीश उपाध्याय, अरविंद पांडेय, संजय शुक्ला, रमेश पांडेय और राकेश यादव द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शैक्षणिक आवश्यकताओं के लिए तैयार करना है, ताकि कक्षा-4 के छात्रों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ को प्रभावी ढंग से विकसित किया जा सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments