महाराजगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक निवासी सूरज (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र मुन्नीलाल के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही के बाद उसे माननीय न्यायालय भेजा गया। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि अभियुक्त सूरज उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता की बरामदगी और धारा 180 बीएनएस के अंतर्गत उसके बयान के बाद यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त सूरज पीड़िता को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया था, जहां उसने उससे शादी की और शारीरिक संबंध बनाए। इन तथ्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल इमरान खान और महिला कांस्टेबल ममता गुप्ता शामिल थे।
#नबलग #स #दषकरम #क #आरप #गरफतरपलस #न #पकस #एकट #क #तहत #नययलय #भज
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय भेजा
ऑफिशियल डेटा से पता चला है कि 2025 में ठाणे पुलिस कमिश्नरेट में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ क्राइम में खतरनाक बढ़ोतरी होगी। 1...
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












