महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान युवक आनंद कुमार गुप्ता ने घायलों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। आनंद कुमार गुप्ता अपने घर से निचलौल जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में एक ऑटो रिक्शा को अनियंत्रित होकर पलटते देखा। ऑटो में सवार कई लोग घायल होकर सड़क पर पड़े थे। मौके पर रुककर जानकारी लेने पर पता चला कि एंबुलेंस पहुंचने में देरी हो रही थी और घायलों की हालत बिगड़ सकती थी। यह देखते हुए आनंद कुमार गुप्ता ने तुरंत सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया। वह घायलों को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हादसे में घायल होने वालों में तैमूर, वकील, खातून, नरगिस, आर मुख्तार, समीर खान, हुस्न खातून और अब्दुल हकीम शामिल हैं। इनमें से समीर खान और हुस्न खातून की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
#महरजगज #म #ऑट #पलटन #स #कई #लग #घयलयवक #न #समय #पर #असपतल #पहचकर #बचई #जन
महराजगंज में ऑटो पलटने से कई लोग घायल:युवक ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
वार्शिंगटन। Google CEO सुंदर पिचाई एआई डेटा सेंटर को अंतरिक्ष में स्थापित करने की तैयारी में है। पिचाई ने हाल ही में अपने इस...
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

















