#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बनकटी क्षेत्र स्थित ग्राम सभा खरबानिया में एक सार्वजनिक शौचालय 24 घंटे खुला रहता है। यहां एक केयरटेकर नियुक्त है जो इसकी साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह व्यवस्था प्रधान द्वारा की गई है, जिससे वे काफी संतुष्ट हैं।ग्रामीणों के अनुसार, जब से वर्तमान प्रधान ने कार्यभार संभाला है, तब से शौचालय की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। नियुक्त केयरटेकर हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखता है और पानी की टंकी में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराता है। बनकटी ब्लॉक की 85 ग्राम पंचायतों में ऐसी सुविधा कम ही देखने को मिलती है।यह शौचालय एक ऐसे मार्ग पर स्थित है जहां से संत कबीर नगर के ग्रामीण अक्सर आते-जाते रहते हैं। इसी कारण इसे हमेशा खुला रखा जाता है, ताकि किसी भी राहगीर, पुरुष या महिला को जरूरत पड़ने पर भटकना न पड़े। यह पहल स्थानीय लोगों और यात्रियों दोनों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के खरबानिया में 24 घंटे खुला शौचालय:केयरटेकर की तैनाती से ग्रामीण और राहगीर खुश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












