HomeHealth & Fitnessयोगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दिया प्रमोशन, बने तहसीलदार

योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दिया प्रमोशन, बने तहसीलदार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व परिषद के नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन के तहत कुल 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। परिषद की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। पदोन्नति संबंधी निर्णय छह और सात अगस्त को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। आदेश में पदोन्नति के लिए निर्धारित शर्तों और शासनादेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पदोन्नति के बाद तहसीलदार पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 लागू होगा। इसमें 56 हजार 100 से एक लाख 77 हजार 500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments