#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में 22 जून को रात 9 बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा है, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी है। बताया गया है कि मृतक के परिवार से संबंधित रीता नामक महिला के पति अनिल की जमीन को गांव के सुधाकर और शौरभ ने कथित तौर पर सस्ते दामों में बेचवा दिया था। रीता ने इस बात का विरोध किया था और हाल ही में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। मृतक की पहचान लक्ष्मन (50) के रूप में हुई है, जो खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके पांच पुत्रियां हैं, जिनमें से दो का विवाह हो चुका है। मृतक की पुत्री शांति ने बताया कि रीता उनके घर पर रहती थी, जिससे नाराज होकर सुधाकर पाल और शौरभ पाल ने उनके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जमीन विवाद में 50 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या:बस्ती में मुकदमे से नाराज दबंगों ने लिया बदला, गांव में भारी तनाव; पुलिस बल तैनात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












