श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में ₹50,000 का इनामी बदमाश संजय लोनिया घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना 04 मई 2026 की रात करीब 12:30 बजे सेमगढ़ा क्षेत्र में हुई। पुलिस को वांछित अभियुक्त के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर थाना इकौना पुलिस के साथ आसपास के थानों की फोर्स, क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त संजय लोनिया सीतापुर का निवासी है। वह थाना इकौना क्षेत्र में हुई आधा दर्जन से अधिक चोरी व नकबजनी की घटनाओं में वांछित था। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह सेमगढ़ा क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किए जाने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संजय लोनिया के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी इकौना भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर ₹50,000 का पुरस्कार घोषित था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
श्रावस्ती में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:आधा दर्जन से अधिक चोरी, नकबजनी के मामलों में आरोपी था वांछित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












