बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आठ माह पूर्व रेलवे ट्रैक पर मिले एक शव के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। मृतक की बहन ज्ञानती, जो नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर छह आजादनगर की निवासी हैं, ने इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को गांव के दो युवक उनके भाई इंद्रजीत को बहला-फुसलाकर बृजमनगंज में भरतमिलाप मेला दिखाने ले गए थे। जब इंद्रजीत देर रात तक घर नहीं लौटे, तो ज्ञानती ने उन युवकों को फोन किया, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। अगले दिन, 15 अक्टूबर को सुबह लेहड़ा स्टेशन के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। थाने पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि शव लावारिस होने के कारण पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। ज्ञानती ने वहां पहुंचकर शव की पहचान अपने भाई इंद्रजीत के रूप में की। ज्ञानती ने 16 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजे, पर फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः, न्याय के लिए उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड-6 आजाद नगर निवासी अमरनाथ और शैलेंद्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
8 माह पहले रेलवे ट्रैक पर मिला था शव:बृजमनगंज में कोर्ट के आदेश पर दो युवकों पर FIR
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












