Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैदुवा में पाइपलाइन की खुदाई के बाद नहीं सुधारा रास्ता:हल्की बारिश में...

कैदुवा में पाइपलाइन की खुदाई के बाद नहीं सुधारा रास्ता:हल्की बारिश में ही बन रहा दलदल, आवागमन ठप


विकास के नाम पर खोदी गई सड़कें अब ग्रामीणों के लिए आफत बन चुकी हैं। श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत एक प्रमुख रास्ते पर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन उसके बाद रास्ते को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। स्थिति यह है कि हल्की सी बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यह पूरा मामला गिलौला ब्लॉक और सोवनवा थाना क्षेत्र के अधीन आने वाली ककांधु ग्राम सभा के कैदुवा गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मुख्य रास्ते पर कुछ समय पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए भारी खुदाई की गई थी। कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने मिट्टी को ठीक से समतल नहीं किया और न ही रास्ते की मरम्मत की। इसके चलते पूरी सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। पैदल चलना भी हुआ मुहाल, हर समय हादसे का डर पाइपलाइन की अधूरी री-फिनिशिंग के कारण सड़क की गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और मिट्टी धंस गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब इस रास्ते पर वाहनों की बात तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। आए दिन राहगीर और स्कूली बच्चे इस कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। “काम खत्म करके अधिकारी चले गए, भुगतना हमें पड़ रहा है” गांव के निवासी संजय, दुर्गेश, आस्तोष और पिंटू ने आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है। थोड़ी सी भी धूप होने पर धूल उड़ती है और हल्की बौछार पड़ते ही रास्ता चलने लायक नहीं बचता। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, अन्यथा वे प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments