आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को धानी ढाला, वार्ड नंबर 01 में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ। इसमें नगर पंचायत के युवा समाजसेवी यश जायसवाल और सभासद काजू कनोजिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा समाजसेवी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार का सदस्य एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आसपास का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ हो जाएगा। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। कार्यक्रम में नागेन्द्र, विनोद जायसवाल, गुलाब चांद, रामू शर्मा, परशुराम, दीपक, सत्येंद्र, रिंकू, लवकुश और यश जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण:युवा समाजसेवी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधे लगाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












