ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर बाबागंज स्थित इंडियन बैंक के पास एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ इंडियन बैंक के मैनेजर हिमांशु सिंह, राजेश चौधरी और चौकी इंचार्ज बाबागंज शिवेश शुक्ला ने फीता काटकर किया। यह आयोजन हर साल रजनीश त्रिपाठी, जितेंद्र यादव और इंडियन बैंक के कर्मचारियों के सहयोग से सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया जाता है। भंडारे का आरंभ हनुमान चालीसा पाठ और हवन के साथ हुआ। इसमें नई बाजार बाबागंज, पंडित पुरवा, वीरपुर, बसभरिया, बाबाकुटी सुजौली, बरगदहा-चिलबिला सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद लिया। राहगीरों और रिक्शा चालकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रसाद वितरण के दौरान ‘जय बजरंगबली’ के नारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने कहा कि बजरंगबली की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने भंडारे में आए सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निखिल गुप्ता, अजीत कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार झा, सद्दाम हुसैन, अरविंद वर्मा, मनोज वर्मा, अजय, धर्मराज, परमानंद, वाहिद अली, ज्ञानेश्वर यादव, संदीप, अखिलेश श्रीवास्तव, वैभव सिंह, अजीत सिंह, राजेश कुमार, विशाल त्रिपाठी, अंशुल त्रिपाठी, नंदकिशोर वर्मा, आकाश सिंह और धर्मेंद्र वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बहराइच में ज्येष्ठ मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन:बाबागंज मेंसैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जय बजरंगबली के नारे लगे
RELATED ARTICLES












