ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर महसी के गोसाईंपुरवा स्थित सुखदराज सिंह फ्यूल सेंटर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक सुरेश्वर सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बजरंगबली की आरती उतारी। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के बाद विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामनिवास जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष विद्याधर बाजपेई, मुख्तियार चौहान और धर्मेंद्र शुक्ला सहित कई प्रमुख पदाधिकारी तथा सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा।
बहराइच के महसी में बड़े मंगलवार पर हुआ विशाल भंडारा:विधायक ने की पूजा-अर्चना, वितरित किया प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












