Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दो भाइयों का झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या:सिद्धार्थनगर में सिर...

दो भाइयों का झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या:सिद्धार्थनगर में सिर पर वार से हुए घायल, मची अफरा-तफरी; लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत


सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया गांव में शनिवार दोपहर 2 बजे दो भाइयों के बीच झगड़ा छुड़ाने गए एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रामशरन यादव उर्फ तिलठु (लगभग 55 वर्ष) की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव में किस्मतली उर्फ भांटे और उनके भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। रामशरन यादव इस झगड़े में बीच-बचाव करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 2 तस्वीरें देखिए- सिर में आईं गंभीर चोटें, सीएचसी बेंवा से बस्ती रेफर हमले में रामशरन यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल रामशरन को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें महर्षि वशिष्ठ स्वशासी मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती में भी उनकी हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। गोरखपुर में भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments