HomeHealth & Fitnessसुबह करीब छह बजे पुआल से लदे एक पिकअप वैन में अचानक...

सुबह करीब छह बजे पुआल से लदे एक पिकअप वैन में अचानक लगी आग

आसनसोल। कुल्टी थाना के नियामतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सीतारामपुर के एसएन रॉय रोड पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे पुआल से लदे एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और वाहन चालक तुरंत आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई, जिससे वाहन का इंजन और टायर जलकर राख हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में ऊपर तक पुआल लदा हुआ था। रास्ते में जाते समय वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, वह तुरंत गाड़ी से उतरकर खड़ नीचे फेंकने लगा, लेकिन तब तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर वाहन को पानी से भरे एक गड्ढे में धकेल दिया। इसके बावजूद गाड़ी और पुआल में आग की लपटें उठती रहीं।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments