सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय असनहरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में लचर व्यवस्थाएं और शिक्षकों की अनुपस्थिति पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक गणेश कुमार मिश्रा और शिक्षामित्र विजय प्रताप अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने इन दोनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही, विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी कम पाई गई, जिस पर डीएम ने शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में मिड डे मील योजना भी बंद पाई गई और इससे संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस लापरवाही के लिए सहायक अध्यापक विशाल कुमार श्रीवास्तव और ज्योत्सना तिवारी का भी एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया। विद्यालय परिसर में पेयजल और साफ-सफाई की स्थिति भी अत्यंत खराब मिली। गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण:लचर व्यवस्था, अनुपस्थित शिक्षक मिलने पर वेतन काटने का निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












