Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हाथ में मोटरसाइकिल की टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा युवक:डुमरियागंज में 3...

हाथ में मोटरसाइकिल की टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा युवक:डुमरियागंज में 3 दिन से लाइन में लग रहा था, लंबी कतारों से बचने के लिए अपनाया तरीका


डुमरियागंज क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच एक युवक ने भीड़ से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। युवक अपनी मोटरसाइकिल की टंकी खोलकर अलग से हल्लोर पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचा। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। डुमरियागंज के हल्लोर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण भारी भीड़ जमा थी। वाहन चालक अपनी गाड़ियां अव्यवस्थित तरीके से लगाए हुए थे, जिससे लंबी कतारें लग गई थीं। इसी दौरान एक युवक अपनी मोटरसाइकिल की टंकी लेकर आया और पेट्रोल भरने को कहा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। दैनिक भास्कर प्रतिनिधि से बातचीत में युवक ने अपना नाम दिलदार अली बताया। हल्लोर निवासी दिलदार अली ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से पेट्रोल लेने आ रहा था, लेकिन लंबी कतारों के कारण उसे मौका नहीं मिल पा रहा था। दिलदार अली ने बताया कि भीड़ से बचने और पेट्रोल प्राप्त करने के लिए उसे यह तरीका सूझा। इस उपाय से उसे आखिरकार पेट्रोल मिल गया। इस संबंध में पेट्रोल पंप मैनेजर सुनील पाण्डेय ने जानकारी दी कि पंप पर सप्लाई पहले की तरह हो रही है। उन्होंने बताया कि किल्लत इसलिए बढ़ी है क्योंकि जो लोग पहले 50 से 100 रुपये का पेट्रोल लेते थे, वे अब अफवाहों के चलते अपनी टंकी फुल करवा रहे हैं, जिससे कमी महसूस हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments