Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क हादसे में बस्ती के युवक की मौत:रोजगार की तलाश में दो...

सड़क हादसे में बस्ती के युवक की मौत:रोजगार की तलाश में दो माह पहले गया था कर्नाटक, पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के आमवारी गांव निवासी 36 वर्षीय अनिल कुमार की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार को उनका शव पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो माह पहले रोजगार के लिए गए थे बेंगलुरु रुधौली थाना क्षेत्र के आमवारी गांव निवासी अनिल कुमार (36) पुत्र सीताराम करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गए थे। परिजनों के अनुसार, 16 जुलाई को वह किसी काम से स्कूटर से जा रहे थे, तभी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। गांव पहुंचा शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अनिल कुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार को उनका शव बेंगलुरु से पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। खराब मौसम के कारण बदला अंतिम संस्कार का स्थान लगातार खराब मौसम को देखते हुए अनिल कुमार का अंतिम संस्कार ग्राम पंचायत पकरी जई के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे। दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी की उम्र करीब 10 वर्ष और छोटी बेटी की उम्र लगभग 5 माह बताई गई है। पिता की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी एवं प्रधान प्रतिनिधि दिलीप कुमार गौड़ ने अनिल कुमार के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments