#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक बुजुर्ग को जबरन बैंक ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसका विरोध करने पर भतीजे के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित सूरज कुमार सिंह, जो स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह के पुत्र हैं, ने थाना नगर में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके 88 वर्षीय बाबा महात्मा सिंह अपने बैंक खाते में जमा धनराशि को अपने दोनों पुत्रों और मृतक पुत्र अरुण कुमार सिंह के परिवार में बराबर बांटना चाहते थे। आरोप है कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके चाचा राजकुमार सिंह जबरन बाबा को अकेले बैंक ले गए और पूरी रकम निकालने का प्रयास करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने और उनकी चाची कुसुम सिंह ने इसका विरोध किया और सभी के साथ मिलकर रकम बांटने की बात कही, तो राजकुमार सिंह ने कथित तौर पर गाली-गलौज की। आरोप है कि राजकुमार सिंह ने सूरज कुमार सिंह को थप्पड़ मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना नगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि- मामले में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बुजुर्ग को जबरन बैंक ले जाने का आरोप:बस्ती के अगई भगाड़ में विरोध करने पर भतीजे से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












