#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एडी डॉ अश्विनी कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राजीव निगम ने शुक्रवार दोपहर जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। यह वेयर हाउस बस्ती कांटे मार्ग पर ओडवारा मकबूलगंज में स्थित है। अधिकारियों ने लगभग आधा घंटा तक वेयर हाउस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हीटवेव से संबंधित दवाओं के स्टॉक की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने दवाओं के उचित रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पतालों में दवाओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी फार्मासिस्ट ध्रुव चंद्र चौधरी, अखिलेश श्रीवास्तव, डेटा ऑपरेटर अशोक कुमार उपाध्याय और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
एडी, सीएमओ ने ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण:बस्ती में हीटवेव दवाओं के स्टॉक और रखरखाव पर दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












