Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुम्हारनपुरवा में युवक की मौत के बाद गांव में तनाव:भारी पुलिस बल...

कुम्हारनपुरवा में युवक की मौत के बाद गांव में तनाव:भारी पुलिस बल तैनात, प्रेम प्रसंग के चलते लगाई थी आग


बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुम्हारनपुरवा, विजयपुर में एक युवक की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी जवानों को तैनात किया है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। जानकारी के अनुसार, कुम्हारनपुरवा निवासी गणेश कुमार पुत्र अनिल चौहान ने 25 अप्रैल को कथित प्रेम प्रसंग विवाद के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में लगभग पांच दिनों तक उसका इलाज चला। 30 अप्रैल को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही वहां शोक की लहर दौड़ गई। मृत्यु की सूचना मिलने के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है, और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया की मुकदमा पंजीकृत हो गया गिरफ्तारी हो रही है मृतक गणेश के पिता अनिल चौहान ने बताया की मौजूदा प्रधान सहित नो लोगो के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हुआ पर एक भी मुल्जिम की गिरफ्तारी नही हुई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments